चाल सितारों की अभी सीधी नहीं तो क्या हुआ ||
अबके किस्मत आपकी चमकी नहीं तो क्या हुआ ||
फसल उगा दी उल्फतों की इस सीने के खेत में ,
गर हमारे पास ये धरती नहीं तो क्या हुआ ||
जो हुआ दीदार उनका दूर से तो खुश हुए ,
पास से नज़रें कभी मिलती नहीं तो क्या हुआ |
.
चाहते हैं जान से बढ़कर हमें माँ -बाप भी ,
ये अलग है ,जो चली मरजी नहीं तो क्या हुआ ||
ओट कर देंगे किताबों की ,सनम बरसात में ,
आज अपने पास गर छतरी नहीं तो क्या हुआ ||
खाब में है वो ,ख्यालों में वही है सांवली ,
आसमां से वो परी उतरी नहीं तो क्या हुआ ||
दिल डरा था दोस्तों के साथ महफ़िल में बड़ा ,
वालिदा अगर हमसे झगड़ी नहीं तो क्या हुआ ||
भीगतें तो हैं "नज़ील"हम बारिशों की रुत में ,
बूँद उल्फत की कभी गिरती नहीं तो क्या हुआ |

No comments:
Post a Comment